नौहट्टा: बेलौंजा में बुद्ध पूर्णिमा पर अद्वैत आश्रम में भव्य आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बेलौंजा में बुद्ध पूर्णिमा पर अद्वैत आश्रम में भव्य आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ।नौहट्टा प्रखंड के सोन तट स्थित अद्वैत आश्रम, बेलौंजा में वैशाख पूर्णिमा सह बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।