खलीलाबाद: रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर लावारिस हाल में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में सर कटा शव मिला
खलीलाबाद शहर कोतवाली की रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर लावारिस हाल में एक अज्ञात व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में सर कटा शव रेलवे ट्रैक पर शनिवार की दोपहर 12:30 बजे मिला।वहीं रेलवे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस को किया सुपुर्द। सबको पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी ले जाया गया। युवक की उम्र लगभग 32 वर्ष है।