बहेड़ी: जाम सावंत शुमाली निवासी युवक ने इंस्टाग्राम पर किया आपत्तिजनक कमेंट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जाम सावंत शुमाली निवासी करन के मुताबिक वह गौरक्षा हिन्दु दल बहेड़ी का तहसील प्रभारी है। बीती एक मई को उसने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर गौरक्षा दल के सभी पदाधिकारियो के बैनर का फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उसके बाद उसके इंस्टाग्राम पर अल्तमश निवासी ग्राम जाम सावंत जनूबी थाना बहेड़ी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से अभद् कमेंट किया।