बहेड़ी: जसाई नागर निवासी विवाहिता का घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जसाईनागर निवासी 30 वर्षीय विवहिता का शव शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे गई और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बताया जाता है कि मृतिका का पति शराब पीने का आदि है।