डुमरा: सीतामढ़ी एसपी ने जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, साइबर ठगी तथा अन्य पुलिस संबंधी मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।