बस्ती: शिक्षकों का धरना 1 मई को मांगों के समर्थन में, प्रेस क्लब में हुई बैठक में बनी रणनीति
Basti, Basti | Apr 22, 2025 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की अध्यक्षता में प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश संगठन के आह्वान पर आगामी 1 मई को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रस्तावित धरने को लेकर रणनीति बनाई गई जिसमें ब्लाकवार जिला पदाधिकारियों और ब्लॉक पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।