बस्ती: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक में अधिकारियों को दिए गए निर्देश
Basti, Basti | Apr 22, 2025 बाढ़ से प्रभावित होने वाले जनपद के लगभग 105 गांव की निगरानी के लिए अधिकारी तैनात करने के लिए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने निर्देश दिया है कि बैराज से छोड़े जाने वाले पानी के समय पर सतर्क निगाह रखें।