बिहारीगंज: एक माह बाद सकुशल मिली अपहृत विवाहिता, पुलिस धारा 164 के तहत बयान दर्ज करेगी
बिहारीगंज थाना क्षेत्र से एक माह पूर्व कथित रूप से अपहृत विवाहिता को पुलिस ने शुक्रवार को सकुशल बरामद कर लिया। महिला के पति ने तीन नामजद और छह अज्ञात लोगों पर पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र के अपहरण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिसिया दबाव के बीच विवाहिता थाना पहुंची, जिसके बाद उसे बरामद कर लिया गया।