छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता का बेहद आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वायरल वीडियो में महादेवडांड़ मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष जगेश्वर यादव एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान मंच पर महिला डांसरों के साथ ठुमके लगाते, उन पर खुलेआम नोटों की बारिश करते और हद पार कर डांसर की गोद में लेटे नजर आ रहे हैं।
सार्वजनिक मंच पर एक जिम्मेदार राजनीतिक पद पर बैठे नेता की इस अभद्र हरकत का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका है। आम जनता से लेकर विपक्षी दल अब भाजपा के अनुशासन और नेताओं के सार्वजनिक आचरण पर कड़े सवाल उठा रहे हैं। क्षेत्र में यह घटना जबरदस्त चर्चा और भारी आलोचना का विषय बनी हुई है।
#Jashpur #Chhattisgarh #BJPLeaderViralVideo #ViralVideo #ChhattisgarhNews #PoliticalNews #JashpurNews #BreakingNews #SocialMediaViral #FatafatNews