खलीलाबाद: कुसहवां चौराहे के पुलिया के पास तेज रफ्तार का कहर, पल्सर बाइक सवार 1 युवक की मौत, 1 घायल
महुली थाने के कुशहवा चौराहे के पास स्थित पुलिया के निकट तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला। रविवार दोपहर 1:30 बजे पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक युवक की पहचान सनी पुत्र सुग्रीव निवासी हरनहिया थाना धनघटा के रूप में हुई वहीं घायल विवेक पुत्र रमेश निवासी मड़हाजोत के रुप में हुई।