भादरा: भिरानी पुलिस की कार्रवाई में पिकअप से 1576 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद
भिरानी थाना पुलिस ने निनाण गांव में कार्रवाई करते हुए बिना नम्बर की पिकअप से 1576 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर रविवार शाम छापेमारी की गई। पिकअप में 32 कार्टून व एक कट्टे में शराब भरी मिली। पुलिस ने शराब व वाहन जब्त कर एक्साइज एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। मामले में शराब तस्करी से जुड़े लोगों की तलाश जारी है।