जमुई: अशोका पब्लिक स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति घायल, 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 11, 2026 अशोका पब्लिक स्कूल के पास शुक्रवार की रात 8:00 बजे अज्ञात वाहन के चकमा देने पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायल व्यक्ति को डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की जानकारी घायल व्यक्ति के परिवार वालों को दी गई।