जाहिद खूँटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
कानपुर के चर्चित जाहिद खूँटी हत्याकांड में रेलबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मामले में वांछित आरोपी राजू करिया को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने 29 मई 2026 को जाहिद खूँटी की हत्या करना स्वीकार किया है।
आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और सर्जिकल ब्लेड बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर हत्या, चोरी और गैंगस्टर समेत करीब 38 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
📍 कानपुर नगर
ऐसी ही बड़ी और विश्वसनीय खबरों के लिए फॉलो करें Ground Zero News
.
.
.
.
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #KanpurPolice #RailBazar #Encounter