उधवा: उधवा में डीडीसी ने मनरेगा, 15वें वित्त एवं आवास योजना की समीक्षा की, दिए दिशा-निर्देश
उधवा प्रखंड सभागार में शनिवार को उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने मनरेगा योजना,15वें वित्त योजना तथा आवास योजना को लेकर प्रखंड कर्मियों के साथ समीक्षा किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री चंद्रा ने मनरेगा कर्मियों के साथ समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा कर्मियों को 30 जून के भीतर लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।