जहानाबाद: एरकी के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, डायल 112 की टीम ने अस्पताल में कराया भर्ती
रविवार शाम 5 बजे के करीब जहानाबाद के एरकी के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद घायल व्यक्ति को डायल 112 की पुलिस टीम के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। घायल व्यक्ति का पहचान नही हो पाई है।