मेरठ: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर डीएम ऑफिस पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Meerut, Meerut | Nov 30, 2024 मेरठ में शनिवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और इस्कान मंदिर के पुजारी की गिरफ्तारी पर आक्रोश जताते हुए भारी तादाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पहुंच गए और ऑफिस पर जमकर प्रदर्शन कर दिया कार्यकर्ताओं का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदू को टारगेट कर उन पर अत्याचार किए जा रहे है इसी मामले को लेकर डीएम को ज्ञापन देते हुए इंसाफ माँगा है