मेरठ: मेरठ में छत से गिरकर युवक की मौत:बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के काम में लगा था, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस जांच करने पहुंची
Meerut, Meerut | Nov 30, 2024 मेरठ के धनसिंह कोतवाल पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की निर्माणाधीन साइट की छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पीटीएस में शुक्रवार सुबह हादसा हो गया है। एकेडमी में इस समय नए हॉस्टल सहित कुछ अन्य कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा है। अलग-अलग कंपनियों को निर्माण कार्य का ठेका मिला हुआ है। जो यहां लेबर से काम करा रही हैं।