बहेड़ी: बाईपास मार्ग पर मिनी बैंक संचालक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बताया जा रहा है कि शीशगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी सतेंद्र कुमार पुत्र इंद्रजीत कस्बे में एसबीआई की मिनी ब्रांच का संचालक था बताया जाता है कि बीती रात वह काम निबटाने के बाद मोहम्मदपुर चौराहा बाईपास स्थित चौधरी होटल पर खाना खाने पहुंचे था इसी दौरान मोहम्मदपुर गौटिया निवासी अंकित अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और जानलेवा हमला कर दिया।