भगवानपुर: तेयाय ओपी क्षेत्र के चौधराईन पोखर में अवैध खनन, जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत चौधराइन पोखर के समीप 33 हजार विद्युत पोल के पास जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध खनन किए जाने का मामला गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे सामने आया। सूचना मिलते ही तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती एवं एएसआई सरोज कुमार मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर लिया।