प्रतापपुर: जिले में लोककला के रंगों से जन-जन तक पहुंचा योजनाओं का संदेश
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवनगर एवं कोटेया में विधानसभा एवं विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कला जत्था के कलाकारों ने ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। लोककला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को सरल एवं रोचक ढंग से ग्रामीणों तक पहुंचाया गया।