प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में कृषक सम्मान दिवस: आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान, प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित
प्रतापगढ़। सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे सहकार सप्ताह के तहत बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कृषक सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने की। कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील किसानों, लैम्पस अध्यक्षों और समिति व्यवस्थापकों ने भाग लिया। इस दौरान सहकार से समृद्धि विजन के तहत पैक्स