कसिया: चखनी में मासूम को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गम्भीर स्थिति में मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर
चखनी में स्कूल से आ रहे मासूम को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मासूम आदित्य उम्र 05 वर्ष पुत्र सुजीत निवासी चखनी खास थाना तमकुहीराज स्कूल से आ रहा था। चखनी में तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे मासूम के सर में गम्भीर चोट लग गया। सीएचसी तमकुही के चिकित्सकों ने घयाल मासूम को मेडिकल कालेज रेफर किया है।