कसिया: डुमरी सूखा टोला के नहर में मिले युवक के शव को लेकर सीओ कसया ने दी जानकारी
कसया थाना क्षेत्र के गांव डुमरी सूखा टोला स्थित नहर से बरामद हुए शव को लेकर सीओ कसया ने जानकारी दी है। सीओ कसया कुन्दन सिंह ने बताया कि डुमरी सूखा टोला में स्थित नहर में शव होने की जानकारी पर कसया पुलिस मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पहचान क्षेत्र के गांव सिसवा महंथ निवासी 30 वर्षीय निजामुद्दीन के रूप में हुई है।