कसिया: कसया थाना क्षेत्र के डुमरी सूखा टोला के पास नहर में मिला युवक का शव क्षेत्र में सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
कसया थाना क्षेत्र के डुमरी सूखा टोला स्थित नहर में एक युवक का शव बरामद हुआ है। कसया थाना क्षेत्र के गांव सिसवा महंथ निवासी 30 वर्षीय युवक निजामुद्दीन का शव डुमरी सूखा टोला स्थिति नगर से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।