ग्वालियर में ऑनलाइन निवेश पर दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 5 लाख 37 हजार रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मेल पर लिंक और डीमैट अकाउंट का लॉगिन भेजकर बुजुर्ग को निवेश के लिए फंसाया। मामले की जानकारी पुलिस ने मंगलवार दोपहर 2:30 बजे दी।