अकबरपुर: सीएम योगी ने शिक्षा विभाग को दी बड़ी सौगात, माती में हुआ भव्य ईको पार्क कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से शिक्षा विभाग की दो महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इसी क्रम में कानपुर देहात के माती स्थित ईको पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।