फैज़ाबाद: रामलला ने पिचकारी से रंग छोड़ा, 10 कुंटल फूलों की बारिश, अयोध्या के सरयू घाट से रामलला की चौखट तक उत्सव
होली के दिन रामलला को पिचकारी धारण कराई गई है। भगवान ने गुलाबी साफा भी पहना है। सरयू तट से लेकर राम मंदिर तक होली की धूम है। आज 10 कुंटल फूलों से रामलला के दरबार में होली खेली जाएगी। जागरण आरती के बाद रामलला को पुजारियों ने अबीर और गुलाल लगाए। शाम को उनके दरबार में संतों की टीम गायन-वादन कर होली मनाई जाएगी ।राजा दशरथ के महल में होली का उत्सव आरंभ हो गया है।