जहानाबाद: नगर परिषद बोर्ड बैठक में हंगामा, कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
जहानाबाद नगर परिषद की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। बैठक के दौरान पार्षदों और कार्यपालक पदाधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया। मतदान में 16 वोट प्रस्ताव के पक्ष में पड़े, जबकि 8 वोट उनके समर्थन में रहे। बहुमत से निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया गया। बैठक के दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा।