डुमरांव: नुआंव में चोरों ने ग्रिल काटकर घर में किया प्रवेश, ₹4 लाख के गहने चुराए, पुलिस जांच में जुटी
Dumraon, Buxar | Apr 25, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि 2 बजे हुई भीषण चोरी के मामले में पुलिस ने शनिवार की सुबह अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अज्ञात अपराधियों ने स्थानीय गांव में एक घर को निशाना बनाते हुए खिड़की का ग्रिल काटकर भीतर प्रवेश किया और सोने-चांदी के चार लाख के गहनों की चोरी कर फरार हो गए।