पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले के चकमका ओ.पी. द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियुक्त को एक जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
पूर्णिया जिले के चकमका ओ०पी० के द्वारा गुप्त सूचना पर चकमका बाजार के नजदीक पुल के पास एक व्यक्ति को एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति की पहचान जानकी नगर थाना क्षेत्र के निवासी सीता राम के रूप में हुई.उसके पास 9 mm पिस्टल का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पुलिस प्रशासन ने सोमवार को शाम के लगभग 5 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई जानकारी.