पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र में गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र के बसधा गांव में बीती रात 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुल निर्माण कार्य को लेकर जेसीबी से खुदाई की गई थी। स्थानीय गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला मृतक की पहचान गोविंद विश्वास (35) के रूप में हुई है घटना की सूचना पर सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया.