पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के धमदाहा में फायरिंग कर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजा जेल
पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के कसमरा गांव में एक व्यक्ति ने खुलेआम फायरिंग कर दी। आरोपी बीडीओ सिंह ने गांव के जुल्मी मंडल पर गोली चलाई.थानाध्यक्ष सरोज कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।आरोपी के पास से एक देशी कट्टा,दो जिंदा कारतूस,एक पिचका कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ।पुलिस ने सोमवार को शाम के लगभग 4 बजे जेल भेज दिया.