पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के सहायक खजाँची थाना ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान, नकद व दो टूटा हुआ ताला बरामद
पूर्णिया जिले के सहायक खाजाँची थाना अंतर्गत स्थित जीशान अहमद के घर का ताला तोड़कर कुछ चोर घर में घुसकर चोरी कर रहे थे। ग्रामीणों के द्वारा सूचित करने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक खजाँची थाना के द्वारा सामान के साथ दो चोर को पकड़ लिया गया। पकड़ाये दोनों चोर की पहचान पंकज महतो और बप्पी सिंह के रूप में हुई है. सोमवार को शाम 4 बजे जेल भेज दिया गया है.