लंभुआ: चांदा क्षेत्र के छापर गांव में ट्रांसफार्मर की क्षमता में हेरफेर का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध
सुल्तानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र के छापर गांव में ट्रांसफार्मर की अदला-बदली को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।नाराज ग्रामीण आज शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से धरने पर बैठ गए ग्रामीणों का आरोप है कि पहले जहां 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था, उसके जलने के बाद वहां केवल 25 केवीए क्षमता वाला ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया, जिससे बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्