कांके: धुर्वा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत, पुलिस जांच कर रही है
Kanke, Ranchi | Nov 10, 2025 धुर्वा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में रविवार की रात करीब 10 बजे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार टेलर ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।