कांके: कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Nov 10, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। रविवार देर रात करीब 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ मृत्युंजय साव और सिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो चोरी की बाइक और बाइक खोलने का औजार भी मिला है।