सैफई: खुड़ीसर गांव में खेत में पानी लगाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से किसान की हुई मौत
Saifai, Etawah | Jul 10, 2024 बसरेहर थाना क्षेत्र के खुड़ीसर गांव निवासी महेंद्र सिंह सेंगर उर्फ छोटे पुत्र राजा सिंह सेंगर खेत पर पानी लगा रहे थे। तभी अचानक आकाशी बिजली उनके ऊपर गिर गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, वहीं मामले की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू की।