फरीदाबाद (खबर) 30 हजार की रिश्वत लेते एचवीपीएनएल का एक्सईएन दीपक विजिलेंस टीम द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार।
फरीदाबाद, 28 जुलाई(ह प्र)। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) के कार्यकारी अभियंता (XEN) दीपक गर्ग को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद में एफआईआर संख्या 18 दिनांक 28.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
*क्या था मामला-*
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि एचवीपीएनएल, टीएस डिवीजन, सेक्टर-23, फरीदाबाद में तैनात एक्सईएन दीपक गर्ग उसके लंबित बिलों का भुगतान जारी करने के एवज में ₹30,000 की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद क�
Faridabad, Faridabad | Jul 29, 2026