डुमरा: सीतामढ़ी में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, डीएम बोले— खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
सीतामढ़ी में जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति एवं धरती माता बचाओ निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण और गुणवत्ता की समीक्षा की गई।