पुनपुन: लोदीपुर गया में तीन किसानों की 20 बीघे धान की फसल में लगी आग, दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची
Punpun, Patna | Jan 10, 2025 पुनपुन थाना क्षेत्र के लखनपार पंचायत अंतर्गत लोदीपुर गांव में शुक्रवार की शाम 5 बजे खलिहान में रखा 20 बीघे की धान की फसल में अचानक आग लग गई। जिससे एक ही गांव के तीन किसानो का ललन यादव, रविंद्र यादव एवं चरणदास यादव की धान की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। आगलगी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।