ठेठईटांगर: ठेठईटांगर अस्पताल में इलाज न मिलने से मरीज की मौत, सीएस ने दिए जांच के आदेश
मंगलवार को 3 बजे बताया गया “ठेठईटांगर रेफरल अस्पताल में मरीज की मौत के मामले को गंभीरता से लिया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों एवं डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में नियमित चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाएगा।” — सिविल सर्जन, सिमडेगा