कायमगंज: गांव बरतल में घरेलू विवाद में महिला के साथ हुई मारपीट, पति और ननद सहित 4 लोगों पर लगा आरोप, पुलिस जांच में जुटी
नवाबगंज के गांव बरतल निवासी महिला सुधा ने पति और ननद सहित 4 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया कि वह अपने कमरे में लेटी थी। तभी उनके पति आए और घरेलू विवाद को लेकर उनसे मारपीट करने लगे। उस समय घर वालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कर दिया था। बुधवार को सुधा अपने आप बीती बताने नवाबगंज थाने पहुंची। लेकिन कुछ लोगों ने समझा बुझाकर घर भेज दिया।