गुन्नौर: गांव रजावली में मुख्य मार्ग पर हो रहे जलभराव और कीचड़ ग्रामीण परेशान है #jansamasya
रजपुरा विकासखंड के गांव रजावली में सफाई व्यवस्था बदहाल पड़ी है।हालत यह है कि रास्तों पर गंदा पानी जमा है। और वह सड़ रहा है कीचड़ और गंदगी के कारण भीषण दुर्गंध उठ रही है। मजबूरी में किसी तरह ग्रामीण और बच्चे वहां से निकल रहे हैं। संक्रामक बीमारी फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। कई वर्षों से समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की शिकायतों को जिम्मेदार अनसुना कर रहे हैं।