शिवपुरी: सिरसौद पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
शिवपुरी जिला की सिरसौद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बेहट रोड के पास घेराबंदी कर संत कुमार शर्मा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई की जानकारी सोमवार ।