अशोक नगर जिले के मामोन गांव में एक युवक ने अपने घर पर रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार मामोन निवासी राजा पुत्र सवाई लाल आदिवासी उम्र 25 वर्ष में सोमवार को शाम 7:00 बजे अपने घर पर रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जब परिजन घर पहुंचे तो उसके मुंह से झाग आ रहा था।