कटोरिया: जमुआ मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार माँ-बेटी घायल
Katoria, Banka | May 18, 2026 कटोरिया-देवघर रोड स्थित जमुआ मोड़ के पास सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार मां-बेटी जख्मी हो गयी। जख्मी दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। उक्त महिला अपनी पुत्री के साथ स्कूटी से कटोरिया की ओर जा रही थी। इस दौरान टोटो से साइड लेने के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त होने से स्कूटी असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।