कटनी नगर: कटनी पहुंचे पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम दिलीप कुमार सिंह, नागरिकों ने अमृत भारत ट्रेन के स्टॉपेज की मांग रखी
पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम दिलीप कुमार सिंह का आज शनिवार दोपहर 12:00 बजे कटनी आगमन हुआ इस दौरान उन्होंने रेलवे के डिपार्चर यार्ड, आरएचओ शेड, नवीन ग्रेड सेपरेटर,व्हीलचेयर सेंटर, एनकेजे क्लब हाउस और बॉक्स और डिपो का जायजा लेने के साथ ही रेलवे अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी उनके द्वारा ली गई।