लखीसराय: नया बाजार स्थित एक निजी परिसर में बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों को लेकर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
लखीसराय। बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन नया बाजार स्थित एक निजी परिसर में बुधवार के दोपहर 12:30 पर किया गया, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किसान परिवारों से आने वाले बेटा-बेटियों ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर बिहार पुलिस में चयन पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।