मंझनपुर: 14 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सैकड़ों पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष शीष कुमार सरोज की अध्यक्षता में पंचायत सहायकों ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवालयों के संचालन, डिजिटल सेवाओं के क्रियान्वयन आदि की मांग की।