पन्ना: पन्ना के कलाकारों ने 'दृष्टि' फिल्म में बिखेरा अपनी कला का जादू, शूटिंग देखने उमड़ा जन सैलाब
Panna, Panna | Mar 11, 2026 पन्ना की गलियां इन दिनों फिल्मी सितारों की चमक से रोशन हैं। निर्देशक कमल चंदा की फिल्म 'दृष्टि' की शूटिंग आज बुधवार को ऐतिहासिक कोतवाली चौराहे पर संपन्न हुई। इस फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता स्थानीय 'दृष्टि थिएटर ग्रुप' के कलाकारों और बच्चों की भागीदारी रही। स्थानीय प्रतिभाओं के जीवंत अभिनय ने पूरी यूनिट का दिल जीत लिया।